NotebookLM क्या है? इसका उपयोग मैं कैसे करता हूं?

NotebookLM आपके लिए कितना काम का है? पॉडकास्ट, मोबाइल, स्पीड और कीमत से जुड़ी सारी जरूरी बातें आसान भाषा में जानें।

क्या आप PDFs, डॉक्स, नोट्स या आर्टिकल्स पर काम करते हैं तो NotebookLM AI टूल आपके लिए बहुत ही काम का है।

आज हम आपको इस टूल के बारे बताएंगे जिसका मैंने खुद टेस्ट किया है।

इस टूल की सबसे बड़ी विशेषता है कि जब आप PDFs, गूगल डॉक्स, नोट्स, यूट्यूब वीडियो लिंक्स या आर्टिकल्स इस पर अपलोड करते हैं तो यह उन फाइल्स को पढ़कर एकदम सटीक जवाब देता है।

इस टूल को गूगल ने बनाया है। इसे Gemini Notebook भी कहा जाता है।

यह आम AI चैटबॉट्स की तरह पूरे इंटरनेट से अनुमान आधारित जवाब नहीं देता।

NotebookLM एक ऐसा टूल है जो सिर्फ आपके दिए गए डॉक्यूमेंट्स पर काम करता है।

आज कॉलेज के स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस के बड़े-बड़े रिसर्चर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि इसमें क्या खास है और कहाँ रिजल्ट सही नहीं आते हैं।

The AI Quest स्कोरकार्ड
14 दिनों के प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर आधारित रिपोर्ट
8.7
हमारी रेटिंग
ओवरऑल स्कोर (10 में से)
सटीकता (Accuracy) 9.1 / 10
रिसर्च की क्वालिटी 9.0 / 10
पैसा वसूल रेटिंग (Value) 8.6 / 10
स्पीड (Speed) 8.5 / 10
इस्तेमाल में आसानी (Mobile UX) 7.4 / 10

NotebookLM में क्या खास है

  • सिर्फ आपकी फाइल्स से जवाब: यह अपनी तरफ से कोई झूठी बात नहीं बनाता। जो आपकी फाइल में लिखा है, सिर्फ वही बताएगा।
  • सही सबूत (Citation) देता है: हर जवाब के साथ छोटे-छोटे नंबर लिखे होते हैं। उन पर क्लिक करते ही आप सीधे अपनी फाइल के उसी पैराग्राफ पर पहुँच जाएंगे जहाँ से वो बात ली गई है।
  • कमाल का पॉडकास्ट फीचर: लंबे पेपर्स को दो लोगों की बातचीत (Audio Overview) में बदल देता है, जिसे आप आराम से सुनते-सुनते समझ सकते हैं।
  • हर तरह की फाइल सपोर्ट करता है: PDF, गूगल ड्राइव की फाइल्स, वर्ड डॉक्यूमेंट्स, वेब लिंक्स और यूट्यूब वीडियो के लिंक्स सब इसमें चल जाते हैं।
  • डाटा का हिसाब-किताब (Code Runner): अगर आप कोई एक्सेल या CSV फाइल डालते हैं, तो यह उस पर खुद कोड चलाकर हिसाब-किताब भी कर देता है।
  • बिल्कुल फ्री प्लान: नॉर्मल गूगल आईडी से आप 100 नोटबुक्स बना सकते हैं और हर नोटबुक में 50 फाइल्स तक फ्री में अपलोड कर सकते हैं।

कहां यह टूल निराश करता है

  • मोबाइल ऐप में झंझट: फोन ऐप में आप एक साथ कई फाइल्स सेलेक्ट नहीं कर सकते। फाइल डिलीट करने के लिए भी बार-बार मेन्यू में जाना पड़ता है।
  • फोन में नोट्स एडिट न होना: मोबाइल ऐप के ‘Studio’ वाले हिस्से में आप सिर्फ ऑडियो सुन सकते हैं, अपने लिखे हुए नोट्स को बदल या संवार नहीं सकते।
  • ऑडियो याद नहीं रखता: अगर पॉडकास्ट सुनते-सुनते ऐप बंद हो जाए या कोई फोन आ जाए, तो यह भूल जाता है कि आप ऑडियो में कहाँ तक पहुँचे थे।
  • खराब फाइल्स में दिक्कत: अगर आपकी PDF बहुत धुंधली है, हाथ से लिखी हुई है या उसमें बहुत उलझी हुई टेबल्स हैं, तो यह कभी-कभी कुछ अक्षर छोड़ देता है।
  • बिना इंटरनेट के नहीं चलेगा: यह पूरी तरह ऑनलाइन काम करता है। इंटरनेट बंद तो ऐप भी बंद।
  • पॉडकास्ट की लिमिट: जो ऑडियो पॉडकास्ट यह बनाता है, वो ज़्यादा से ज़्यादा 15 से 20 मिनट का ही होता है।

NotebookLM किसके लिए बेस्ट है?

  • स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स: जिन्हें ढेर सारी बुक्स और रिसर्च पेपर्स पढ़कर जल्दी से सही नोट्स बनाने होते हैं।
  • ऑफिस और लीगल टीम: जिन्हें लंबे-चौड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और रूल्स में से एक-एक काम की लाइन ढूंढनी होती है।
  • कंटेंट राइटर्स और जर्नलिस्ट्स: जो लंबी रिपोर्ट्स, प्रेस रिलीज़ या इंटरव्यू के ऑडियो से तुरंत काम का ढांचा बनाना चाहते हैं।
  • सुनकर सीखने वाले लोग: जो पढ़ाई या काम की चीज़ों को पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं और उन्हें पॉडकास्ट की तरह सुनकर समझना पसंद करते हैं।

किसे NotebookLM से दूर रहना चाहिए?

  • ऑल-इन-वन ऐप चाहने वाले: नोट्स, टास्क और प्रोजेक्ट का काम एक ही जगह करने वाले।
  • सिर्फ फोन पर काम करने वाले: लैपटॉप के बजाय ज्यादातर काम फोन से करने वाले।
  • बिना इंटरनेट काम करने वाले: अपना डेटा क्लाउड पर अपलोड नहीं करना चाहते।
  • मैथ्स और हैवी डेटा वाले: बड़ी Excel शीट और कठिन फॉर्मूलों का एनालिसिस करने वाले।

NotebookLM की मुख्य फीचर्स

1. सटीक चैट और समरी (Grounded Chat)

  • यह क्या करता है: आप अपनी अपलोड की गई फाइल्स से जुड़ा कोई भी सवाल पूछिए। यह बिना कोई झूठी बात जोड़े सिर्फ आपकी फाइल्स में से सही जवाब निकालकर देगा।
  • किसका फायदा: उन लोगों का जिन्हें लंबे पेपर्स पढ़े बिना तुरंत पक्का जवाब चाहिए।
  • रियल एग्जांपल: 5 अलग-अलग कंपनियों की रिपोर्ट्स डालिए और पूछिए: “इन पांचों कंपनियों ने इस साल बिजनेस में क्या-क्या खतरे बताए हैं, उनकी एक टेबल बना दो।”
  • कमी: अगर आप 20 से ज्यादा भारी फाइल्स एक साथ डालते हैं, तो यह शुरुआती फाइल्स पर ज्यादा ध्यान देता है और पीछे की फाइल्स को कभी-कभी मिस कर देता है।

2. बोलता हुआ पॉडकास्ट (Audio Overviews)

  • यह क्या करता है: यह आपकी पूरी फाइल को दो AI लोगों की आपस में होती बातचीत में बदल देता है। ऐसा लगता है जैसे रेडियो पर कोई शो चल रहा हो।
  • किसका फायदा: जो लोग पढ़ते-पढ़ते थक जाते हैं या ट्रेवल करते समय सुनना पसंद करते हैं।
  • रियल एग्जांपल: अपनी पढ़ाई का 50 पेज का चैप्टर इसमें डालिए, ऑडियो जनरेट कीजिए और बस सुनते-सुनते पूरा चैप्टर समझ लीजिए।
  • कमी: आप स्क्रिप्ट को अपनी मर्जी से एडिट नहीं कर सकते और ऑडियो 20 मिनट से बड़ा नहीं बनता।

3. स्टूडियो वर्कस्पेस (Studio Workspace)

  • यह क्या करता है: यहाँ आप चैट में मिले अच्छे जवाबों को पिन करके रख सकते हैं, अपने खुद के नोट्स जोड़ सकते हैं और एक पूरी रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं।
  • किसका फायदा: जो लोग अलग-अलग टुकड़ों में नोट्स इकट्ठा करके एक फाइनल फाइल बनाना चाहते हैं।
  • रियल एग्जांपल: तीन अलग सवालों के जवाब पिन कीजिए, उन्हें मिलाकर एक पूरी फाइल बनाइए और सीधे ‘Google Docs’ में भेज दीजिए।
  • कमी: फोन ऐप में यह हिस्सा सिर्फ देखने के काम आता है, वहाँ आप नोट्स एडिट नहीं कर सकते।

4. इंटरनेट से ऑटोमेटिक रिसर्च (Deep Research)

  • यह क्या करता है: अगर आपके पास खुद की फाइल्स नहीं हैं, तो बस टॉपिक का नाम लिख दीजिए। यह खुद इंटरनेट से अच्छी फाइल्स और आर्टिकल्स ढूंढकर आपकी लिस्ट में जोड़ देगा।
  • किसका फायदा: जो किसी एकदम नए टॉपिक पर बिल्कुल शुरुआत से पढ़ाई या रिसर्च कर रहे हैं।
  • कमी: अगर टॉपिक बहुत आम है, तो यह कभी-कभी काम की फाइल्स के साथ साधारण ब्लॉग्स भी उठा लाता है।

5. डेटा का हिसाब-किताब (Code Sandbox)

  • यह क्या करता है: अगर आप कोई एक्सेल या CSV फाइल डालते हैं, तो यह पीछे से खुद कोड चलाकर आंकड़ों की जोड़-घटाव या जरूरी हिसाब-किताब कर देता है।
  • किसका फायदा: जो लोग आंकड़ों और सर्वे का काम करते हैं।
  • कमी: बहुत ही ज्यादा विशाल डेटा पर यह अटक सकता है और बहुत भारी ग्राफिक्स नहीं बनाता।

Hands-on Experience (हमारा खुद का अनुभव)

लैपटॉप पर NotebookLM का इस्तेमाल करना बहुत आसान और साफ-सुथरा लगता है। स्क्रीन तीन हिस्सों में बंटी है: बाईं तरफ आपकी फाइल्स, बीच में चैट और दाईं तरफ आपका नोट्स बनाने का स्टूडियो।

जब हमने बैटरी टेक्नोलॉजी पर 5 भारी पेपर्स अपलोड किए और उनसे एक कम्पेरिजन टेबल मांगी, तो इसने सिर्फ 5 सेकंड में पूरी टेबल बनाकर तैयार कर दी। सबसे अच्छी बात यह थी कि हर एक आंकड़े के साथ यह भी लिखा था कि यह बात कौन सी फाइल के किस पेज से ली गई है।

लेकिन जब आप 30-40 फाइल्स एक साथ अपलोड कर देते हैं, तो थोड़ी दिक्कत होती है। फाइल्स को अलग-अलग फोल्डर में रखने का कोई ऑप्शन नहीं है, सब एक ही लंबी लिस्ट में दिखती हैं, जिससे सही फाइल ढूंढने में थोड़ा टाइम लगता है।

Screenshot Google NotebookLM users review
Screenshot Google NotebookLM users review

Google Play Review Analysis (यूज़र्स की राय)

यूज़र्स की राय

यूज़र्स के असली रिव्यूज़ (User Feedback)

Lav Sahu रिव्यू दिनांक: 26 जुलाई 2026
पॉजिटिव पॉइंट्स

इन्होंने लिखा कि टूल का आईडिया बहुत अच्छा है और स्टूडेंट्स के लिए यह काफी मददगार है।

मुख्य शिकायतें

फोन से एक साथ कई फाइल्स सेलेक्ट नहीं होतीं, डिलीट करने के लिए मेन्यू में जाना पड़ता है और गलती से अपलोड हो रही फाइल को रोकने का बटन नहीं है।

Mark Daniels रिव्यू दिनांक: 8 सितंबर 2025
पॉजिटिव पॉइंट्स

इन्होंने बताया कि लैपटॉप पर यह टूल बहुत शानदार काम करता है।

मुख्य शिकायतें

मोबाइल ऐप में स्टूडियो सेक्शन में अपने लिखे नोट्स को एडिट न कर पाना काफी निराश करता है।

Nathan Bockhorst रिव्यू दिनांक: 12 अक्टूबर 2025
पॉजिटिव पॉइंट्स

इन्होंने कहा कि कठिन चीज़ों को आसान भाषा में पॉडकास्ट के ज़रिए समझने के लिए यह बेस्ट टूल है।

मुख्य शिकायतें

पॉडकास्ट सिर्फ 20 मिनट का ही बनता है और ऐप यह याद नहीं रखता कि आप ऑडियो में कहाँ तक सुन चुके थे।

Pricing

प्लान (Plan)महीने का खर्चखास बातें
Standard (फ्री)₹0फ्री पॉडकास्ट (3/दिन), ऑटो रिसर्च।
Plus (गूगल AI प्लस)~$4.99 – $7.99Google Workspace बिजनेस प्लांस में फ्री शामिल।
Pro (गूगल AI प्रो)~$19.99 (₹1,950)2TB गूगल ड्राइव स्टोरेज के साथ।
Ultra (गूगल AI अल्ट्रा)~$99.99 – $200वीडियो ओवरव्यू और 30TB स्टोरेज।

Competitor Comparison:

फीचरGoogle NotebookLMChatGPT (Plus)Perplexity AIClaude (Pro)Microsoft Copilot
सबसे बड़ी ताकतआपकी फाइल्स से 100% सही जवाब & पॉडकास्टबातें करना, कोडिंग और ड्राफ्टिंगपूरे इंटरनेट से ताज़ा खबरें ढूंढनालंबी रिपोर्ट्स और आर्टिकल्स लिखनाMS Office (Word, Excel) के साथ काम करना
सबूत (Citations)सही पैराग्राफ दिखाता हैसामान्य रेफरेंसवेब लिंक्सफाइल्स के हिस्से दिखाता हैऑफिस फाइल्स के लिंक्स
ऑडियो फीचरदो लोगों का पॉडकास्टनॉर्मल आवाज़ में बातचीतसिर्फ टेक्स्ट पढ़नाकोई ऑडियो नहींसिर्फ टेक्स्ट पढ़ना
जवाब का दायरासिर्फ आपकी फाइल्सअपनी नॉलेज + फाइल्सपूरा इंटरनेट + फाइल्सअपनी नॉलेज + फाइल्सकंपनी का डेटा + फाइल्स
किसके लिए बेस्टपढ़ाई और फाइल्स पढ़ने के लिएकोडिंग और राइटिंग के लिएताज़ा खबरें ढूंढने के लिएलंबी रिपोर्ट्स लिखने के लिएऑफिस के काम आसान करने के लिए

Frequently Asked Questions (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. क्या NotebookLM को इस्तेमाल करना बिल्कुल फ्री है?

हाँ! अगर आपके पास नॉर्मल गूगल आईडी है, तो आप इसका फ्री प्लान बिना किसी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. क्या यह बिना इंटरनेट के काम करता है?

नहीं, इसे चलाने के लिए इंटरनेट होना ज़रूरी है।

3. क्या मेरा पर्सनल डेटा गूगल के काम में इस्तेमाल होगा?

गूगल के मुताबिक, आपकी अपलोड की गई फाइल्स का डेटा उनके पब्लिक AI मॉडल को सिखाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता।

4. एक फाइल कितनी बड़ी हो सकती है?

आप 200MB तक की फाइल या लगभग 5 लाख शब्दों तक का डॉक्यूमेंट इसमें अपलोड कर सकते हैं।

5. क्या NotebookLM और Google Gemini एक ही हैं?

Gemini एक आम AI चैटबॉट है जो पूरे इंटरनेट से जवाब देता है। NotebookLM सिर्फ आपकी अपलोड की गई फाइल्स से जवाब देता है।

6. क्या मैं पॉडकास्ट की आवाज या लाइनें बदल सकता हूँ?

ऑडियो बनने से पहले आप लिखकर बता सकते हैं कि किस टॉपिक पर ज़्यादा ध्यान देना है, लेकिन ऑडियो बनने के बाद आप उसकी लाइनें नहीं बदल सकते।

7. इसे Gemini Notebook क्यों कहा जा रहा है?

गूगल ने 2026 में अपने AI प्रोडक्ट्स का नाम एक जैसा रखने के लिए NotebookLM को ‘Gemini Notebook’ कहना शुरू किया है।

8. क्या यह एक्सेल फाइल्स पर काम करता है?

हाँ, आप एक्सेल या CSV फाइल्स अपलोड करके उनसे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और हिसाब-किताब करवा सकते हैं।

हमारी सलाह

NotebookLM एक ऐसा टूल है जिसने AI की सबसे बड़ी कमी, “गलत और मनगढ़ंत जवाब” को लगभग खत्म कर दिया है।

अगर आप पढ़ाई करते हैं, ऑफिस की भारी रिपोर्ट्स तैयार करते हैं या रिसर्च के काम में लगे हैं, तो यह टूल आपका घंटों का टाइम बचा सकता है।

इसका पॉडकास्ट वाला फीचर तो सच में बहुत मजेदार और काम का है।

Deepak Gupta
Deepak Gupta

मैं दीपक गुप्ता, The AI Quest का फाउंडर, टेक जर्नलिस्ट और AI पब्लिशर हूं। 10+ साल के एडिटोरियल अनुभव के साथ मेरा फोकस AI को आसान भाषा में समझाना है।
मैं AI टूल्स को खुद टेस्ट करता हूं और अपने अनुभव के आधार पर उनकी जानकारी देता हूं, ताकि पाठक सही AI टूल चुन सकें।

Articles: 91