Grammarly AI रिव्यू 2026: क्या यह अब भी काम का टूल है?

क्या 2026 में Grammarly इस्तेमाल करना सही है?
हाँ, 2026 में भी Grammarly तुरंत स्पेलिंग और ग्रामर सही करने के लिए सबसे आसान टूल है। इसका फ्री वर्जन आम काम के लिए काफी है। इसका पेड प्लान ($12/महीना) सिर्फ उन्हीं के लिए सही है जो रोज बहुत ज्यादा लिखते हैं और जिन्हें प्लेगरिज्म चेकर चाहिए।
पिछले 6 सालों से मैं खुद Grammarly इस्तेमाल कर रहा हूँ। शुरुआत में इसका काम बहुत सीधा था। आपने कुछ गलत लिखा, Grammarly ने उसे डिडेक्ट कर लेता था।
स्पेलिंग गलत है? ठीक कर दिया। Grammar में गलती है? वह भी बता दिया। लेकिन अब Grammarly काफी बदल चुका है।
आज यह सिर्फ एक grammar checker नहीं है। इसमें AI writing, rewriting, tone suggestions और कई दूसरे AI फीचर्स भी हैं।
लेकिन यहां एक सवाल है।
क्या Grammarly के ये नए AI फीचर्स वाकई उतने काम के हैं?
मैंने इसे इस्तेमाल करते हुए यही समझने की कोशिश की।
Grammar और spelling की बात करें, तो Grammarly अभी भी बहुत अच्छा काम करता है। यह तेज है। और सबसे बड़ी बात, आपको हर बार अपना text copy-paste नहीं करना पड़ता।
Gmail लिख रहे हैं। Google Docs पर काम कर रहे हैं। या ब्राउजर में कोई पोस्ट लिख रहे हैं। Grammarly वहीं आपके साथ काम करता है।
लेकिन AI features की कहानी थोड़ी अलग है।
यह आपके लंबे वाक्य को छोटा कर सकता है। Tone बदल सकता है। Writing को थोड़ा साफ भी कर सकता है। लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि आपके लिखने का अपना अंदाज़ पीछे छूट जाता है, और फिर आता है इसका Premium plan। यह हर user के लिए सस्ता नहीं है।
तो सवाल सिर्फ यह नहीं है कि Grammarly अच्छा है या नहीं। सवाल यह है कि 2026 में Grammarly के लिए पैसे खर्च करना आपके लिए सही है या नहीं।
मैंने इसके free और paid features, AI tools और real-world writing experience को करीब से देखा है।
आइए, आसान शब्दों में समझते हैं कि Grammarly आज वास्तव में कितना काम का है।
Grammarly AI क्या है?
Grammarly 2009 में शुरू हुआ था। तब यह सिर्फ एक सिंपल प्रूफरीडिंग टूल था।
आज का Grammarly AI से चलता है। यह आपके लिए ईमेल लिख सकता है। लंबे पैराग्राफ को छोटा कर सकता है। लिखने का टोन बदल सकता है। और यह यह भी चेक कर सकता है कि कंटेंट कहीं से कॉपी तो नहीं है।
यह किसके सबसे ज्यादा काम आता है?
- स्टूडेंट्स: असाइनमेंट और निबंध चेक करने के लिए।
- वर्किंग लोग: रोज ऑफिस ईमेल और मैसेज भेजने के लिए।
- कंटेंट क्रिएटर्स: ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया कैप्शन लिखने के लिए।
- इंग्लिश सीखने वाले: अपनी राइटिंग सुधारने के लिए।
ChatGPT से इसकी तुलना करें, तो यह अलग है। यह अलग ऐप में जाने के बजाय आपके ब्राउजर और फोन में चुपचाप काम करता रहता है।
मुख्य रेटिंग और स्कोर
| कैटेगरी | रेटिंग | आसान शब्दों में वजह |
| ग्रामर और स्पेलिंग | 9.0 / 10 | गलतियाँ पकड़ने में आज भी सबसे आगे है। |
| AI राइटिंग | 7.0 / 10 | वाक्य बदल देता है, पर लिखावट थोड़ी रोबोटिक लगती है। |
| यूज़ करने में आसानी | 8.5 / 10 | बहुत आसान है। हर ऐप में आसानी से फिट हो जाता है। |
| फीचर्स | 8.0 / 10 | ग्रामर, टोन चेकर और प्लेगरिज्म का अच्छा कॉम्बिनेशन है। |
| फ्री प्लान | 8.5 / 10 | फ्री में भी बेसिक चेकिंग और 100 AI प्रॉम्प्ट्स मिलते हैं। |
| वैल्यू फॉर मनी | 6.8 / 10 | साल का प्लान ठीक है, पर महीने वाला प्लान बहुत महंगा है। |
| ओवरऑल स्कोर | 8.0 / 10 | एक बेहतरीन प्रूफरीडर, पर औसत AI जनरेटर। |
मैंने इसे कैसे टेस्ट किया?
मैंने Grammarly को पूरे 4 हफ्तों तक अपने रोज के काम में इस्तेमाल किया।
- कहाँ यूज़ किया: अपने लैपटॉप (Chrome) और Android फोन पर।
- किन एप्स में टेस्ट किया: Google Docs, Gmail, WordPress और Slack पर।
मैंने इसमें जानबूझकर गलतियाँ कीं। गलत स्पेलिंग और उल्टे-सीधे वाक्य लिखकर देखे। मैंने इससे ईमेल लिखवाए और इसके AI से वाक्यों को बदलवाकर देखा।
Grammarly ग्रामर चेकर: यह कितना सही है?
Grammarly का ग्रामर चेकर आज भी कमाल का है।
जब आप टाइप करते हैं, तो लाल लाइन गलत स्पेलिंग बताती है। नीली लाइन वाक्य को बेहतर बनाने की सलाह देती है।
इसने क्या-क्या सही पकड़ा?
- टाइपिंग की छोटी-बड़ी गलतियाँ।
- गलत जगह लगे कोमा और फुल-स्टॉप।
- एक ही शब्द का बार-बार यूज़ होना।
यह सिर्फ गलती सुधारता नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि गलती क्यों है। इससे धीरे-धीरे आपकी इंग्लिश भी बेहतर होती है।
एक बात ध्यान रखें: यह कभी-कभी भारतीय इंग्लिश या टेक्निकल शब्दों को भी गलती मान लेता है। इसलिए आँख बंद करके हर बदलाव पर क्लिक न करें।
Grammarly AI राइटिंग असिस्टेंट
ग्रामर सुधारने के अलावा, इसमें AI से लिखवाने का ऑप्शन भी है।
इसके मुख्य काम:
- Rewrite: मुश्किल और लंबे वाक्यों को आसान बनाना।
- Tone: अपनी बात को ज्यादा फॉर्मल, कैजुअल या कॉन्फिडेंट बनाना।
- Generate: छोटे प्रॉम्प्ट देकर पूरा ईमेल लिखवाना।

मेरा अनुभव:
मैंने इसे कुछ पॉइंट्स दिए और एक ऑफिस ईमेल लिखने को कहा। इसने 2 सेकंड में बढ़िया ईमेल लिख दिया।
पर जब मैंने अपने लिखे ब्लॉग को बेहतर बनाने को कहा, तो इसने उसकी इंसानी फील मार दी। ऐसा लगा जैसे किसी रोबोट ने लिखा हो। ऑफिस ईमेल के लिए यह ठीक है, पर क्रिएटिव राइटिंग के लिए थोड़ा फीका है।
Grammarly AI चैट
Grammarly में अब एक छोटा AI चैट बॉक्स भी मिलता है।
आप इससे लंबे ईमेल का निचोड़ पूछ सकते हैं। या फिर नए आइडियाज़ मांग सकते हैं। Gmail में काम करते समय यह लंबे ईमेल पढ़ने और उनका जवाब देने में काफी समय बचाता है।
Grammarly AI Humanizer और Detector की सच्चाई
AI Detector
यह बताता है कि कोई टेक्स्ट AI ने लिखा है या इंसान ने। जब मैंने ChatGPT का लिखा टेक्स्ट इसमें डाला, तो उसने सही पकड़ लिया। पर याद रखें, यह 100% सही नहीं होता।
AI Humanizer
यह AI के लिखे रूखे वाक्यों को थोड़ा नेचुरल बनाने की कोशिश करता है।
जरूरी बात: Grammarly का Humanizer आपके टेक्स्ट को साफ करने के लिए है। यह कॉलेज के AI डिटेक्टर को धोखा देने की कोई गारंटी नहीं देता।
स्टूडेंट्स के लिए कितना काम का है?
स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत काम का टूल है।
फायदे:
- असाइनमेंट जमा करने से पहले गलतियाँ पकड़ लेता है।
- मुश्किल वाक्यों को आसान बना देता है।
- Pro प्लान में प्लेगरिज्म (कॉपी-पेस्ट) चेकर भी मिलता है।
ध्यान देने वाली बात:
ग्रामर ठीक करना सही है। पर पूरे असाइनमेंट का कंटेंट AI से लिखवाना गलत माना जा सकता है। इसे सिर्फ चेक करने के लिए यूज़ करें, खुद लिखने के विकल्प की तरह नहीं।
क्या इससे PowerPoint (PPT) बन सकती है?
लोग सर्च करते हैं कि क्या Grammarly से PPT बनती है?
सच यह है कि Grammarly कोई PPT फाइल नहीं बनाता।
यह आपको सिर्फ स्लाइड्स के लिए पॉइंट्स और आइडियाज़ लिखकर दे सकता है। उन पॉइंट्स को आपको खुद PowerPoint में पेस्ट करना होगा।
ऐप और एक्सटेंशन का अनुभव
- ब्राउजर एक्सटेंशन: Chrome पर यह बहुत हल्का और फास्ट है। Google Docs और Gmail में बिना रुके काम करता है।
- डेस्कटॉप ऐप: यह लैपटॉप पर हमेशा एक्टिव रहता है। पर कभी-कभी इसका बटन स्क्रीन की दूसरी चीज़ों को ढक लेता है।
- मोबाइल कीबोर्ड: फोन पर यह ठीक काम करता है, पर नॉर्मल Gboard से थोड़ा धीमा लगता है।
क्या पसंद आया (Pros)
- तुरंत गलतियाँ पकड़ता है: टाइप करते-करते सब सही हो जाता है।
- हर जगह चलता है: अलग से कोई ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
- टोन बताता है: मैसेज भेजने से पहले ही पता चल जाता है कि आपकी बात कैसी लगेगी।
- कारण समझाता है: गलतियों के पीछे का नियम भी बताता है।
- काम का फ्री वर्जन: फ्री में भी काम की चेकिंग और 100 AI प्रॉम्प्ट्स मिल जाते हैं।
क्या पसंद नहीं आया (Cons)
- AI की भाषा रूखी है: AI के सुधारे वाक्य कई बार रोबोटिक लगते हैं।
- महीने का प्लान महंगा है: अगर हर महीने पैसे देंगे, तो यह काफी महंगा पड़ेगा।
- बार-बार ऐड आते हैं: फ्री वर्जन में बार-बार Pro खरीदने का पॉप-अप आता है।
- इंटरनेट के बिना बेकार: बिना इंटरनेट यह काम नहीं करता।
- तकनीकी शब्दों में उलझन: कोडिंग या खास शब्दों को यह कभी-कभी गलती समझ लेता है।
Grammarly Free vs Pro (2026)
- Free Plan ($0): बेसिक ग्रामर, स्पेलिंग चेकिंग और हर महीने 100 AI प्रॉम्प्ट्स।
- Pro Plan: फ्री वाले सारे फीचर्स, पूरे वाक्य रीराइट करने की सुविधा, प्लेगरिज्म चेकर और हर महीने 2,000 AI प्रॉम्प्ट्स।
Grammarly की कीमत (Pricing 2026)
| प्लान | साल का प्लान (हर महीने का खर्च) | सिर्फ 1 महीने का प्लान | AI प्रॉम्प्ट्स | किसके लिए सही है? |
| Free | $0 | $0 | 100 / महीना | नॉर्मल यूज़ और स्टूडेंट्स |
| Pro | $12 (लगभग ₹1,000/महीना) | $30 (लगभग ₹2,500/महीना) | 2,000 / महीना | डेली राइटर्स और टीम्स |
(नोट: भारत में Google Play Store से इन-ऐप खरीदने पर इसकी कीमत ₹1,000 से ₹4,700 के बीच होती है।)
Grammarly और इसके विकल्प (Competitors)
| फीचर | Grammarly AI | QuillBot | ProWritingAid |
| ग्रामर चेकिंग | सबसे बेस्ट | एवरेज | बहुत बढ़िया |
| वाक्य बदलना (Paraphrase) | ठीक-ठाक | सबसे बेस्ट | ठीक-ठाक |
| फ्री प्लान | ग्रामर फ्री + 100 AI | शब्दों की लिमिट है | 500 शब्दों की लिमिट |
| प्लेगरिज्म चेकर | Pro प्लान में है | अलग से खरीदना पड़ता है | क्रेडिट्स खरीदने पड़ते हैं |
| साल का खर्च | $12 / महीना | ~$4.17 / महीना | ~$10 / महीना |
लोगों की राय (Community Feedback)
क्या अच्छा लगा:
- ऑफिस ईमेल में होने वाली छोटी-मोटी गलतियों से बचा लेता है।
- बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता रहता है।
- अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए बढ़िया टूल है।
क्या बुरा लगा:
- 1 महीने का प्लान ($30) बहुत ज्यादा महंगा है।
- फ्री वर्जन में बार-बार अपग्रेड करने के मैसेज आते हैं।
- कभी-कभी अच्छे-भले वाक्यों को भी बदलने की सलाह देता है।
डेटा और प्राइवेसी (Privacy)
Grammarly आपके लिखे टेक्स्ट को चेक करने के लिए अपने सर्वर पर भेजता है।
कंपनी का कहना है कि वे आपका डेटा किसी को बेचते नहीं हैं। न ही आपके पर्सनल डॉक्युमेंट्स से अपने AI को ट्रेन करते हैं। फिर भी, अगर आप ऑफिस का कोई बहुत सीक्रेट काम कर रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी रखें।
स्कोरकार्ड (Grammarly Scorecard)
| कैटेगरी | स्कोर | वजह |
| ग्रामर चेकिंग | 9.0 / 10 | गलतियाँ पकड़ने में इसका कोई मुकाबला नहीं है। |
| AI राइटिंग | 7.0 / 10 | ईमेल के लिए ठीक है, पर क्रिएटिविटी कम है। |
| सटीकता (Accuracy) | 8.8 / 10 | नॉर्मल इंग्लिश के लिए एकदम सही है। |
| यूज़ करने में आसानी | 8.5 / 10 | बहुत ही सिंपल और साफ है। |
| फ्री प्लान वैल्यू | 8.5 / 10 | बिना पैसे दिए भी बहुत कुछ मिलता है। |
| ओवरऑल वैल्यू | 8.0 / 10 | रोज लिखने वालों के लिए काम का टूल। |
आखिरी फैसला: क्या आपको यह लेना चाहिए?
हाँ, Grammarly 2026 में भी आपके काम का है।
अगर आप रोज ऑफिस ईमेल भेजते हैं या ब्लॉग लिखते हैं, तो इसका फ्री वर्जन आपके लैपटॉप में होना ही चाहिए। यह आपको टाइपिंग की गलतियों से बचाएगा।
पर अगर आप सिर्फ इसके AI से लंबे आर्टिकल्स लिखवाने के लिए Pro प्लान ले रहे हैं, तो रुक जाइए। उस काम के लिए ChatGPT या Claude ज्यादा बेहतर हैं।
यह किसके लिए सही है:
- जो लोग रोज ईमेल और मैसेज भेजते हैं।
- जो अपनी इंग्लिश राइटिंग साफ रखना चाहते हैं।
- स्टूडेंट्स जो असाइनमेंट चेक करना चाहते हैं।
किसे इसे छोड़ देना चाहिए:
- जो सिर्फ कभी-कभार लिखते हैं (फ्री प्लान ही काफी है)।
- क्रिएटिव राइटर्स और कहानी लिखने वाले।
- जो हर महीने ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।
मेरा फाइनल स्कोर: 8.0 / 10
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या Grammarly बिल्कुल फ्री है?
हाँ, इसका बेसिक वर्जन फ्री है। इसमें ग्रामर, स्पेलिंग चेकिंग और हर महीने 100 AI प्रॉम्प्ट्स मिलते हैं।
क्या इसका AI फ्री है?
फ्री यूज़र्स को हर महीने 100 AI प्रॉम्प्ट्स मिलते हैं। इससे ज्यादा के लिए Pro प्लान लेना होगा।
क्या यह ChatGPT से बेहतर है?
टाइपिंग करते समय तुरंत गलतियाँ सही करने के लिए Grammarly बेहतर है। पर लंबे आर्टिकल्स और आइडियाज़ के लिए ChatGPT ज्यादा पावरफुल है।
क्या यह स्टूडेंट्स के लिए सही है?
हाँ, असाइनमेंट में टाइपिंग की गलतियाँ सही करने के लिए यह बहुत अच्छा है।
क्या Grammarly में AI डिटेक्टर है?
हाँ, इसमें एक AI डिटेक्टर है जो बताता है कि टेक्स्ट AI ने लिखा है या इंसान ने।
क्या इससे PowerPoint (PPT) बन सकती है?
नहीं, यह सीधे PPT फाइल नहीं बनाता। यह सिर्फ प्रेजेंटेशन के लिए पॉइंट्स लिखकर दे सकता है।
ये भी पढ़ें-



