The AI Quest - Explore. Compare. Master the AI Era.
Latest Blogs
Explore. Compare. Master the AI Era.
Explore. Compare. Master the AI Era.
ElevenLabs या WellSaid Labs? हमने दोनों को टेस्ट किया। जानिए किसकी AI आवाज ज्यादा असली लगी और आपके लिए कौन सा सही है।

AI से आवाज बनाना आज कोई बड़ी बात नहीं है। असली दिक्कत तब आती है, जब आवाज सुनकर लगे कि इसे किसी इंसान ने नहीं, मशीन ने पढ़ा है। इसलिए सही AI Voice Generator चुनना काफी जरूरी हो जाता है।
मैंने ElevenLabs और WellSaid Labs को इसी वजह से खुद इस्तेमाल करके देखा। ऑडियोबुक हो, कंपनी का ट्रेनिंग वीडियो हो या किसी गेमिंग कैरेक्टर के लिए आवाज चाहिए हो, मैंने सबसे पहले यही देखा कि आवाज कितनी असली लगती है और सुनने में कितनी सहज है।
दोनों ही टूल Deep Learning Technology का इस्तेमाल करते हैं और दोनों से काफी natural आवाज बनाई जा सकती है। लेकिन इस्तेमाल करने के बाद मुझे लगा कि दोनों की अपनी-अपनी खासियत है और दोनों को एक ही तरह के काम के लिए नहीं बनाया गया है।
इस comparison में मैं अपने इस्तेमाल के आधार पर ElevenLabs और WellSaid Labs की Voice Quality, Voice Cloning, Language Support और Security को करीब से देखूंगा।
साथ ही यह भी बताऊंगा कि अलग-अलग जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन सा टूल आपके काम आ सकता है।
अगर आपके पास समय कम है, तो हमारे टेस्ट में सामने आया यह सबसे बड़ा अंतर जान लीजिए:
ElevenLabs एक क्रिएटिव कलाकार और एक्टर की तरह है। यह आवाज में ड्रामा, भावनाएं (जैसे फुसफुसाहट या गुस्सा), कमाल की वॉयस क्लोनिंग और कई सारी भाषाओं को बहुत आसानी से संभाल लेता है।
WellSaid Labs (जो अब Podcastle का हिस्सा है) एक प्रोफेशनल कॉर्पोरेट एंकर या नरेटर की तरह है। इसकी खासियत है आवाज का एक जैसा (Consistent) रहना, डेटा की पूरी सुरक्षा और ऑफिशियल या पढ़ाई-लिखाई से जुड़े वीडियो के लिए एकदम साफ आवाज देना।
जब हम किसी AI आवाज को टेस्ट करते हैं, तो हम यह देखते हैं कि वह बोलते समय इंसानों की तरह सही जगह पर रुकती है या नहीं, सांस लेने की आवाज आती है या नहीं और उसमें सही उतार-चढ़ाव हैं या नहीं।
वॉयस क्लोनिंग का मतलब है अपनी खुद की या किसी और की आवाज का डिजिटल डुप्लीकेट तैयार करना।
हमारे प्रैक्टिकल इस्तेमाल के आधार पर, दोनों प्लेटफॉर्म्स की सीधी तुलना यहाँ दी गई है:
| फीचर | ElevenLabs | WellSaid Labs | विजेता |
|---|---|---|---|
| भाषाएं (Languages) | 32+ भाषाएं (हिंदी शामिल) | सिर्फ अंग्रेजी | ElevenLabs |
| वॉयस क्लोनिंग (Cloning) | तुरंत खुद से करें (Instant) | सिर्फ कंपनी के जरिए | ElevenLabs |
| डेटा सुरक्षा (Security) | SOC2 टाइप 2 सर्टिफाइड | SOC2, HIPAA, GDPR कंप्लायंट | WellSaid Labs |
| फ्री प्लान (Free Tier) | हाँ (10,000 कैरेक्टर्स हर महीने) | केवल पेड (या सीमित ट्रायल) | ElevenLabs |
| किसके लिए बेस्ट है? | यूट्यूब, रील्स, गेमिंग, ऑडियोबुक्स | ई-लर्निंग, कंपनी ट्रेनिंग वीडियो | काम के हिसाब से तय करें |
हमारे टेस्ट से यह साफ है कि कोई भी एक टूल हर किसी के लिए परफेक्ट नहीं हो सकता। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना होगा।
हाँ, ElevenLabs को फ्री ऑप्शन के साथ सबसे बेस्ट AI वॉयस जनरेटर माना जाता है। इसके फ्री प्लान में आपको हर महीने 10,000 टेक्स्ट कैरेक्टर्स मिलते हैं।
इसमें आप बिना क्रेडिट कार्ड डिटेल्स दिए बिना बेहतरीन आवाजें और साउंड इफेक्ट्स बना सकते हैं।
जी हाँ, कैरेक्टर्स की आवाज बनाने के लिए ElevenLabs सबसे बेस्ट फ्री AI वॉयस जनरेटर है।
इसके अंदर एक ‘Voice Design’ टूल होता है, जहाँ आप बता सकते हैं कि आपको कितनी उम्र की, किस जेंडर की और कैसे लहजे वाली आवाज चाहिए। यह कहानियों और गेमिंग के लिए नए-नए किरदार आसानी से बना देता है।
Reddit पर मौजूद ज्यादातर क्रिएटर्स ElevenLabs का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह सस्ता है और इसकी आवाजें इंसानों जैसी लगती हैं।
हालांकि, प्रोफेशनल काम करने वाले लोग Reddit पर WellSaid Labs को ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसकी आवाजें कभी खराब या डगमगाती नहीं हैं।
म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स के मामले में ElevenLabs काफी आगे है। जहाँ WellSaid Labs सिर्फ सामान्य बातचीत या नैरेशन पर फोकस करता है, वहीं ElevenLabs में टेक्स्ट लिखकर आप म्यूजिक ट्रैक या बैकग्राउंड साउंड इफेक्ट्स भी जनरेट कर सकते हैं।
अगर आप अपनी कंपनी की गोपनीय जानकारी या स्क्रिप्ट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो WellSaid Labs सबसे सुरक्षित रास्ता है।
यह प्लेटफॉर्म SOC2 और GDPR जैसी बड़ी सिक्योरिटी गाइडलाइंस का पालन करता है, जिसका मतलब है कि आपकी लिखी हुई स्क्रिप्ट कभी भी लीक नहीं होगी और न ही इसका इस्तेमाल AI को ट्रेन करने के लिए किया जाएगा।