Google AI Quests: AI रिसर्चर बनेंगे बच्चे, गूगल ने लॉन्च किया शानदार लर्निंग गेम

Google Research ने 11 से 14 साल के बच्चों के लिए 'AI Quests' नाम का एक मुफ्त गेमिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। जानिए कैसे बच्चे खेल-खेल में डेटा साइंस और AI मॉडल बनाना सीख सकते हैं।

  • Google AI Quests क्या है: 11 से 14 साल के बच्चों के लिए गूगल का एक बिल्कुल मुफ्त और मजेदार खेल
  • खेलने का असली फायदा: बिना कोडिंग सीखे AI और डेटा की सही समझ विकसित करना
  • असली दुनिया के 3 बड़े मिशन: बाढ़ की पहले से चेतावनी, आँखों की बीमारी की पहचान और इंसानी दिमाग का नक्शा
  • स्कूलों और शिक्षकों के लिए मदद: क्लास में पढ़ाने के लिए तैयार गाइड और DeepMind का पूरा सपोर्ट
  • शुरुआत कैसे करें: कोई भी छात्र बिना किसी फीस या पुराने अनुभव के इसे सीधे खेल सकता है

आजकल जब भी बच्चों को देखता हूँ, वे मोबाइल पर AI से या तो होमवर्क करवा रहे होते हैं या फिर तरह-तरह की तस्वीरें बना रहे होते हैं।

लेकिन क्या AI सिर्फ यहीं तक सीमित है? बिल्कुल नहीं।

Google Research ने इसी सोच को बदलने के लिए एक कमाल की शुरुआत की है। उन्होंने स्टैनफोर्ड (Stanford) के साथ मिलकर “AI Quests” नाम का एक बिल्कुल मुफ्त ऑनलाइन गेम लॉन्च किया है।

यह गेम 11 से 14 साल के बच्चों के लिए है। इसका मकसद है बच्चों को खेल-खेल में AI कैसे काम करता है और इससे दुनिया की असली परेशानियाँ कैसे हल होती हैं।

आइए अब जानते हैं कि AI Quests क्या है, यह कैसे काम करता है?

शिक्षक और पैरेंट्स इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं? सबसे पहले जानते हैं, AI Quest क्या है?

AI Quests क्या है?

AI Quests एक इमर्सिव एडवेंचर गेम है, जहाँ छात्र एक ‘Google Researcher’ की भूमिका निभाते हैं।

खेल के दौरान उनके साथ एक वर्चुअल मेंटर “प्रोफेसर स्काई” (Professor Skye) होते हैं, जो कदम-कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

इस गेम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में AI Literacy (एआई साक्षरता) को बढ़ावा देना है।

छात्र गेम के अंदर गलतियाँ करते हैं, अपने फैसलों पर विचार करते हैं और डेटा की क्वालिटी को समझकर अपने AI मॉडल को ट्रेन करना सीखते हैं।

AI Quests के 3 मुख्य एडवेंचर्स

भले ही यह गेम एक काल्पनिक दुनिया (Fantasy World) पर आधारित है, लेकिन इसमें मिलने वाली चुनौतियाँ बिल्कुल असली हैं। Google ने इसमें अपने तीन बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स को शामिल किया है:

1. बाढ़ की भविष्यवाणी (Flood Forecasting Challenge)

यह गूगल के वास्तविक Flood Forecasting Research पर आधारित है। इसमें बच्चे सीखते हैं कि कैसे AI की मदद से बाढ़ आने से पहले ही लोगों को सचेत किया जा सकता है।

  • छात्रों का काम: वे बारिश और नदियों के बहाव का डेटा (Data Sources) इकट्ठा करते हैं।
  • क्या सीखते हैं: डेटा की क्वालिटी को परखना, AI मॉडल को ट्रेन करना, उसका टेस्ट करना और यह समझना कि इंसानी फैसले AI के परिणामों को कैसे प्रभावित करते हैं।

2. आंखों की बीमारी की पहचान (Diabetic Retinopathy Detection)

यह गूगल के एक ऐसे AI मॉडल पर आधारित है, जो डायबिटिक रेटिनोपैथी (एक ऐसी बीमारी, जिससे आंखों की रोशनी जा सकती है) की शुरुआती स्टेज में ही पहचान कर सकता है। बच्चे सीखेंगे कि मेडिकल साइंस और AI मिलकर लोगों की जिंदगी बचाने में कैसे मदद कर सकते हैं।

3. इंसानी दिमाग का नक्शा (Connectomics – Mapping the Brain)

इसके जरिए बच्चे एआई के माध्यम से मानव मस्तिष्क की जटिल संरचना और उसके काम करने के तरीके को बेहद करीब से समझ पाएंगे।

खास बात: हर चैलेंज को पूरा करने के बाद, छात्रों को उन असली गूगल रिसर्चर्स का एक वीडियो मैसेज मिलता है जिन्होंने इस तकनीक को बनाया है। इससे बच्चों को यह समझने में मदद मिलती है कि AI का जिम्मेदार उपयोग (Responsible AI) कैसे किया जाता है।

स्कूलों के लिए क्यों है यह खास?

गूगल ने AI Quests को इस तरह डिज़ाइन किया है कि इसे किसी भी स्कूल के सिलेबस में आसानी से जोड़ा जा सके।

  • रेडीमेड लेसन प्लान: इसके साथ शिक्षकों को पूरा टीचर गाइड (Teacher Guide) और क्लासरूम एक्टिविटीज मिलती हैं।
  • ग्लोबल पार्टनरशिप: Raspberry Pi Foundation और Google DeepMind का ‘Experience AI’ प्रोग्राम इसे अपने वैश्विक पाठ्यक्रम में शामिल कर रहा है। साथ ही, स्टैनफोर्ड का CRAFT नेटवर्क भी इसे सपोर्ट कर रहा है।
  • पूरी तरह से मुफ्त: कोई भी शिक्षक या संस्था इसे सीधे गूगल की वेबसाइट से एक्सेस कर सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. AI Quests खेलने के लिए बच्चों की सही उम्र क्या है?

Ans: यह प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से 11 से 14 वर्ष (कक्षा 6 से 9) के छात्रों के लिए तैयार किया गया है।

Q2. क्या AI Quests का उपयोग करने के लिए कोई फीस देनी होगी?

Ans: नहीं, यह Google Research द्वारा तैयार किया गया एक पूरी तरह से मुफ्त (Free) ओपन-सोर्स एजुकेशनल टूल है।

Q3. क्या इसे घर पर पैरेंट्स अपने बच्चों को खिला सकते हैं?

Ans: जी हाँ, कोई भी शिक्षक, संस्था या पैरेंट्स गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे सीधे एक्सेस कर सकते हैं।

Q4. इसके लिए बच्चों को कोडिंग आना ज़रूरी है?

Ans: बिल्कुल नहीं! यह एक नो-कोड, स्टोरी-बेस्ड गेम है जहाँ बच्चे कोडिंग के बजाय AI के कॉन्सेप्ट्स, डेटा एनालिसिस और लॉजिकल थिंकिंग को सीखते हैं।

निष्कर्ष

तकनीक के इस दौर में बच्चों को सिर्फ AI इस्तेमाल करना सिखाना काफी नहीं है। जरूरी है कि वे AI को समझें, खुद कुछ बनाएं और नई चीजों के बारे में सोचें। Google का AI Quests इसी दिशा में एक कदम है।

यह बच्चों को रटने के बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सिखाता है कि डेटा और इंसानी समझ को साथ लेकर बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल कैसे खोजा जा सकता है।

अगर आप शिक्षक या पैरेंट हैं, तो अपने बच्चों को आज ही इस डिजिटल एडवेंचर का हिस्सा बनाएं और देखें कि वे खेल-खेल में कैसे भविष्य के साइंटिस्ट बनने की ओर बढ़ते हैं।
Deepak Gupta
Deepak Gupta

मैं दीपक गुप्ता, The AI Quest का फाउंडर, टेक जर्नलिस्ट और AI पब्लिशर हूं। 10+ साल के एडिटोरियल अनुभव के साथ मेरा फोकस AI को आसान भाषा में समझाना है।
मैं AI टूल्स को खुद टेस्ट करता हूं और अपने अनुभव के आधार पर उनकी जानकारी देता हूं, ताकि पाठक सही AI टूल चुन सकें।

Articles: 91